गुना कलेक्टर केके कन्याल ने 13 नवंबर को आरोन सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। ड्रेसिंग रूम में फैक्चर का इलाज कर रहे बच्चे से बात की। ओपीडी पैथोलॉजी एक्सरे कक्ष ANC रूम का निरीक्षण किया। दबाओ की एक्सपायरी डेट देखी और स्वच्छता आदि देखी। लापरवाही करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में एक अटेंडर गुटखा खाते दिखा, तो उसे न खाने शपथ दिलाई।