मेड़ता: कृषि उपज मंडी मेड़ता सिटी में विभिन्न कृषि जिंसों की हुई बंपर आवक, ₹28500 प्रति क्विंटल में बिका जीरा
Merta, Nagaur | May 11, 2024 मेड़ता सिटी की कृषि उपज मंडी में आज विभिन्न कृषि जिंसों की बंपर आवक देखने को मिला है। व्यापार उद्योग संघ अध्यक्ष हस्तीमल डोसी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में आज जीरे के भाव में उछाल आया है ।मंडी में जीरे के भाव 28500 प्रति क्विंटल रहे हैं इसके साथ ही मंडी में जमकर कारोबार देखने को मिला है।