मेड़ता: नोखा दैया स्थित पंप हाउस पर बिजली कटौती के कारण मेड़ता सिटी में अगले 2 दिन प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
Merta, Nagaur | May 8, 2024 मेड़ता क्षेत्र के लोगों के लिए जलापूर्ति को लेकर एक जरूरी सूचना है। उपखंड क्षेत्रों में अगले दो दिन यानी 8 व 9 मई को जलापूर्ति नहीं होगी, क्योंकि नोखा दैया में स्थित मुख्य पम्प हाउस में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से मेड़ता को पर्याप्त नहरी पानी नहीं मिल पाएगा।