बक्सर: बक्सर में भक्ति का सैलाब: 18वें लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुई शुरुआत
Buxar, Buxar | Jun 8, 2026 पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सर्वजन कल्याण सेवा समिति सिद्धाश्रम धाम के तत्वावधान में 18वें श्रीमद्भागवत कथा सह श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को गाजे-बाजे के साथ हुआ। रामरेखाघाट स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आठ दिवसीय आयोजन 15 जून तक चलेगा। वैदिक रीति से प्रातःकाल कलश शोभायात्रा निकाली गई।