बेहट: बेहट साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के पीड़ित के ₹50 हजार की रकम कराई वापस
कोतवाली बेहट साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार युवक जसमौर पठानपुरा निवासी शादाब पुत्र आबिद के खाते से अज्ञात ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। शिकायत मिलने पर साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीड़ित की पूरी रकम वापस करा दी।