शिक्षा बोर्ड परिसर में हुई मॉकड्रिल....
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में वीरवार को डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम के सहयोग से भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल डीआरओ राजकुमार भोरिया की देखरेख में हुई। इस दौरान शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ भी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा जिला रेडक्रॉस, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की टीमों ने आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करते हुए 63 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। भूकंप का पैमाना 6.5 रियेक्टर रहा।
सायरन बजते ही मॉक ड्रिल की प्रक्रिया शुरु हुई। अभ्यास के दौरान 63 लोगों के भवन में फंसे होने की स्थिति बनाई गई, जिनमें आठ लोगों को गंभीर अवस्था में दर्शाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने ड्रील से दरवाजे को काटकर दो लोगों को सुरक्षित निकाला और तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजने की कार्रवाई की गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया जबकि रेडक्रॉस की टीम ने लोगों के प्राथमिक उपचार के लिए उपस्थित रही।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 10, 2026