जगदलपुर, 28 नवम्बर 2025/ बस्तर जिले में आगामी अमीन भर्ती परीक्षा को निर्विघ्न, पारदर्शी और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार 07 दिसंबर को दोपहर 12 से 02.15 बजे तक आयोजित होने वाली इस लिखित परीक्षा के लिए कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल छह उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावस