बरगढ़: बारिश के बाद खेतों में उतरे बड़गड़ के किसान, हल-बैल से शुरू हुई बिचड़ा व धान की बुवाई
बड़गड़ क्षेत्र में हुई बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश के साथ ही बड़गड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में किसान हल-बैल लेकर खेतों में उतर गए हैं। खेतों की जुताई के साथ धान का बिचड़ा तैयार करने और बुवाई का कार्य शुरू हो गया है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेती की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कई किसान पारंपरिक तरीके से हल-बैल से खेत तैय