मुज़फ्फरनगर: इंडियन हॉस्पिटल में हंगामा, ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मृत पैदा हुआ बच्चा; कार्रवाई की मांग तेज
रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में उस समय हंगामा हो गया, जब ऑपरेशन के बाद एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर हो गई और उसका बच्चा मृत पैदा हुआ। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। महिला को मेरठ रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और संबंधित चिकित्सकों को नोटिस जारी किया