कोल: भोजपुर गढ़िया में 3 बेटियों के जन्म पर मां ने 22 दिन की बच्ची की हत्या की, शव का हुआ पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Aug 3, 2025 भोजपुर गढ़िया में तीन बेटी पैदा होने पर एक कलयुगी मां ने 22 दिन की बच्ची की गुल मंजन खिलाकर हत्या कर दी। बच्ची के पिता ने बताया कि घटना बुधवार की है जब वह अपनी दुकान पर थे और परिवार के सभी लोग बाजार करने के लिए गए थे। इसी बीच मां ने बच्ची को गुल मंजन खिला दिया। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।