खगड़िया: बड़ी कोठिया हत्याकांड मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
मुफ्फसिल पुलिस ने बड़ी कोठिया से हत्याकांड मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बुधवार को हत्याकांड मामले में बड़ी कोठिया के रहने वाले मंटू यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। इधर पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्रवाई से फरारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।