गुना नगर: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं और CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, गुना में छात्राओं ने टॉप किया, कलेक्टर ने दी बधाई
गुना जिले में प्राइवेट विद्यालयों को पछाड़कर सरकारी स्कूलों ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट में रिकॉर्ड बनाया। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने वीडियो जारी कर जिले के सभी छात्रों को बधाई दी। कहा, जिले के कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान पाया जिले के लिए गौरव की बात है। जो छात्र सफलता में पीछे रहे उनका कलेक्टर ने मनोबल बढ़ाया।