मोहनिया थाना के कौड़ीराम गांव के समीप सीएनजी ऑटो से धान चोरी कर रहे मंगलवार और बुधवार की रात्रि एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया,मामले में कौड़ीराम निवासी कृष्णा सिंह ने मोहनिया थाने में आवेदन दिया है।मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बुधवार की सुबह 7:20AM बजे फोन पर कहा सीएनजी ऑटो के साथ एक युवक को लाया गया है जांच जारी है।