चूरू: पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में कार्यक्रम हुआ, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने की शिरकत
Churu, Churu | Nov 14, 2024 जिला कलक्टर ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन कर तथा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों से रूबरू हुए। जिला कलेक्टर सुराणा ने बच्चों को कैरियर गाइडेंस देते हुए कहा कि लाइब्रेरी से जुड़े और शैक्षिक आयामों को गति दें।