देवघर: शहीद आश्रम रोड स्थित शिव बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ
शहीद आश्रम रोड स्थित शिव बस्ती में रविवार के सुबह 11:00 आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ भक्ति श्रद्धा उत्साह के माहौल में हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ व भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया कार्यक्रम की शुरूआत भगवान राम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर की गई।