हनुमानगढ़: टिब्बी थाने में दर्ज एफआईआर में कार्रवाई न होने पर युवक ने एसपी से लगाई गुहार
टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव शेरेकां निवासी एक युवक ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी ओर से दर्ज कराए गए मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच की मांग की। भवन एवं सनिर्माण मजदूर संघ के बैनर तले एसपी से मिले युवक ने आरोप लगाया कि मामला दर्ज होने के दस दिन बाद भी पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है