मुख्यमंत्री डॉ यादव रिदम सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुति डांडिया महोत्सव 2026 दशहरा मैदान में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल हुए
उज्जैन 18 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान रिदम सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुति डांडिया महोत्सव 2026 दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम गरबा कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री का आयोजनकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर कहा कि रिदम सांस्कृतिक समिति के द्वारा 18 साल से लगातार आयोजन किया जा रहा है। दशहरा मैदान में जो यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है अद्भुत है।
आमजन को सम्मिलित कर माता की भक्ति के साथ गरबे के कार्यक्रम पूरे शहर में हो रहे हैं । मां जगदंबा हम सब के जीवन में मंगल करें। परसों यहां दशहरे का उत्सव मनेगा। भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी उज्जैन दक्षिण में आती है । उन्होंने आदेश दिए हैं कि भगवान श्री महाकालेश्वर की दशहरा पर्व की सवारी धूमधाम से निकाली जाए। इसमें बैंड भी बढ़ेंगे सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। बाबा की कृपा से उज्जैन का वैभव जैसे बढ़ता जा रहा है वैसे हम उसे आनंद से परिचित हो रहे हैं। सरकार जन कल्याणकारी कामों के लिए लगातार काम कर रही है मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। यहां पर उन्होंने उज्जैन के इतिहास और सनातन संस्कृति से संबंधित प्रश्न भी जनता से पूछे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गरबा करने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain Dr Mohan Yadav PRO Ujjain
Ujjain Commissioner @
5 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 19, 2026