बरकागाँव: गुरुचट्टी बाजार टांड़ में मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीणों की बैठक, लिए गए कई निर्णय
प्रखंड अंतर्गत गुरु चट्टी बाजार टांड़ में कर्णपुरा प्रक्षेत्र के ग्रामीणों के सहयोग से भव्य दुर्गा मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उक्त आशय को लेकर मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बिंदेश्वर दांगी उर्फ बिंदु के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर परिसर में मंदिर निर्माण को लेकर बैठक की गई। बैठक में विशेष रूप से राजस्थान धौलपुर से आए इंजीनियर ने रूपरेखा तैयार किया।