मध्यप्रदेश में 1 मई 2026 से डिजिटल जनगणना अभियान शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के बड़वाह शासकीय कॉलेज में द्वितीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार शाम पांच बजे सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षार्थियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से सर्वे करने और डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया सिखाई गई।