बिसौली: रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम
Bisauli, Budaun | Jun 25, 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र के करेंगी रेलवे स्टेशन के पास बने अंडरपास के करीब जानकी उर्फ सुरेश पुत्र प्रकाश निवासी सिसइया, थाना वजीरगंज की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। बताया जाता है युवक रेलवे ट्रैक के पास था, तभी वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बगरैन चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई ।