मयूर विहार: मयूर विहार:- कृष्णा नगर थाना पुलिस की टीम ने ईस्ट आजाद नगर से दो शातिर चोर को किया गिरफ्तार
कृष्णा नगर थाना पुलिस की टीम ने ईस्ट आजाद नगर इलाके से दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से तीन वाटर मोटर और इलेक्ट्रिक मीटर बरामद हुआ है. शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान वेस्ट कांति नगर निवासी 23 वर्षीय नीरज और दिल्ली से सटे गाजियाबाद निवासी 25 वर्षीय संजय के तौर पर हुई है.