झाझा: झाझा के चरघरा में शादी की खुशियां बनी आफत, खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाज में जुटी
Jhajha, Jamui | Apr 20, 2026 झाझा के चरघरा मुहल्ले में एक शादी समारोह के दौरान भोजन करने के बाद 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार रात शुरू हुई तबीयत बिगड़ने की समस्या सोमवार सुबह गंभीर हो गई, जब कई लोगों में उल्टी, दस्त व बुखार के लक्षण दिखे। दोपहर 1:30 बजे सूचना पर सीएचसी झाझा की टीम डॉक्टर नौशाद के नेतृत्व में पहुंची और सभी का इलाज शुरू किया। प्राथमिक