अनूपपुर: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, भालूमाड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधी हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम छोहरी स्थित ओसीएम पोखरी डैम में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान ग्राम छोहरी निवासी 18 वर्षीय सनि उर्फ मोटू सहीस के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते सुनियोजित तरीके से की गई थी।