नगरी: बांसपानी स्कूल में 30 जून को नव प्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत
शासकीय हाई स्कूल बांसपानी में 30 जून 2026 को नव प्रवेशी कक्षा पहली, छठवीं और नवमी के छात्रों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। प्रमुख अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती प्रभा नेताम सहित सभी ने नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं दीं और पाठ्य पुस्तक वितरित कीं।