मेरठ: 70 वर्षीय बुजुर्ग ने डीएम से गुहार लगाई, कहा- सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई, लकड़ी के चूल्हे पर बना रहे खाना
Meerut, Meerut | Apr 7, 2026 मेरठ में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को गैस सिलेंडर नहीं मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी (डीएम) डॉ वीके सिंह से गुहार लगानी पड़ी। बुजुर्ग ने शिकायत करते हुए कहा कि बुकिंग के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल रही है। गैस एजेंसी में कार्यरत कर्मचारी उनसे ठीक व्यवहार नहीं करते हैं।