टीकमगढ़: बड़ागांव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला; एक की मौत, दूसरा घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान के सरदार सिंह पार्क के पास देर रात राखड़ भरे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई बल्कि दूसरे घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है 112 की मदद से घायल को टीकमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उपचार की बात से भर्ती कर लिया है मृतक का नाम शंकर अहिरवार और घायल का नाम धर्मेंद्र है