बांदा: रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में सेवा, सुरक्षा व सुशासन कार्यक्रम, यूपी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष शामिल
Banda, Banda | Mar 25, 2025 बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज सभागार में आज मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4 बजे तक उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल का कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर सेवा, सुरक्षा और सुशासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा शामिल हुए। वहीं जिले के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।