सहारनपुर: आबकारी टीम ने थाना सरसावा में 1 करोड़ की 1400 पेटी अवैध शराब व ट्रक समेत तस्कर को गिरफ्तार किया, जानकारी दी उप आबकारी आयुक्त ने
आबकारी विभाग और थाना सरसावा की संयुक्त कार्रवाई में चंडीगढ़ से लाई जा रही लगभग 1 करोड़ रुपये कीमत की 1400 पेटी विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब व उपयोग में लाए गए एक कैंटर/ट्रक के साथ मोहन लाल को टोल प्लाजा सरसावा के पास गिरफ्तार किया गया है। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया।