रेलमगरा: राजसमंद में सालवी समाज कुरज मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, बालिका शिक्षा और नशा मुक्ति पर दिया गया जोर
राजसमंद में सालवी समाज कुरज मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, बालिका शिक्षा और नशा मुक्ति पर जोर। कुरज में सालवी समाज कुरज मंडल की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। मंगलपुरा कुरज स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में 10 गांवों के समाजजनों की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में बद्री लाल समरिया (निवासी कुरज) को अध्यक्ष चुना गया।