इकदिल थाना क्षेत्र के गांव मुरैथा में गुरुवार शाम सात बजे भाई ने 17 वर्षीय चचेरी बहन पल्लवी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे चाचा से आपसी विवाद सामने आया है। जिस समय हत्या की उस समय स्वजन घर पर नहीं थे। वह घर में अचानक आया और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपित मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू