भिनाय: देवलिया कला में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में लोगों को मिली राहत, विधायक व शिविर प्रभारी ने किया संबोधन
Bhinay, Ajmer | Jun 17, 2026 ग्राम पंचायत देवलिया कला में बुधवार को आयोजित ग्राम सेवा शिविर में ग्रामीणों को राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और अभियानों की जानकारी दी गई।अधिकारियों ने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील की।शिविर के दौरान बुधवार दोपहर 2 बजे भी ग्रामीणों की शिविर मे भीड़ रही है।राजस्व रिकॉर्ड में नाम शुद्धिकरण की प्रक्रिया मौके पर पूरी की।