छाता: कोसीकलां में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट करने वाली डेरी पर मारा छापा, बरामद हुआ मिलावटी पनीर, डेरी सील
Chhata, Mathura | Apr 28, 2026 कोसीकला के गोपाल बाग क्षेत्र में स्थित मुबारक डेरी पर खाद्य विभाग टीम ने सोमवार की शाम छापा मार कर डेरी को सील कर दिया जहां बड़ी संख्या में मिलावटी पनीर और घी बरामद किया गया टीम ने कार्रवाई करते हुए डेरी को बंद कर दिया है वहीं जनपद में टीम ने कई जगह छापेमार कार्रवाई की जिससे मिलावट खोरों में हड़कंप मच गया