पूरनपुर: गेहूं खरीद को लेकर किसान नेता का आक्रोश, डीएम को घेरकर पीटने की धमकी का ऑडियो हुआ वायरल
पूरनपुर। सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद शुरू न होने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में किसान नेता पीलीभीत डीएम के सरकारी नंबर पर फोन कर गेहूं खरीद की समस्या उठा रहे हैं। आरोप है कि डीएम के स्टेनो से बातचीत के दौरान उन्होंने नाराजगी जतात