नबीनगर: मेहियाँ में महायज्ञ की भव्यता, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह की मौजूदगी से बढ़ी रौनक
औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मेहियाँ में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह माँ देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बीते रात्रि भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह भी समारोह में पहुंचे और विधिवत पूजा।