कटनी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।जिला पंचायत कार्यालय कटनी में पदस्थ लेखापाल सतेंद्र सोनी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह जिले में एक सप्ताह के भीतर लोकायुक्त की दूसरी बड़ी कार्रवाई है,जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया