महाराजगंज: भुखवा गांव में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में 6 लोग घायल, पुलिस कर रही जांच
8 जून सोमवार की दोपहर 3 बजे दो पक्षों के विवाद में हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मारपीट मे 6 लोग घायल हुए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां मेडिकल व इलाज किया गया। पुलिस विवाद के करणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है,फिलहाल स्थिति गांव की सामान्य है।