करछना: करछना ब्लॉक सभागार में डिप्टी डायरेक्टर ने मत्स्य पालक विभाग की महिला अधिकारी के साथ की अभद्रता
करछना ब्लॉक सभागार में मस्त संपदा योजना के तहत आयोजित कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद के कार्यक्रम के पूर्व ब्लॉक पहुंचे मत्स्य पालन विभाग की महिला अधिकारी के साथ डिप्टी डायरेक्टर विजय पाल द्वारा अभद्रता की गई। मौजूद अधिकारी व पब्लिक के सामने अभद्रता किए जाने पर एसडीओ अधिकारी रूप बानो बिलख पड़ी। जानकारी पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष ने घटना की निंदा की।