देवघर: आगामी राष्ट्रीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर उपायुक्त ने रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर की बैठक
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारी को लेकर उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया इस बैठक में जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा सुगम यातायात और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।