हुज़ूर: भोपाल: आरजीपीवी कैंपस में हॉस्टल छात्रों के बीच लाठी-डंडों से भिड़ंत, कई घायल
Huzur, Bhopal | Aug 5, 2025 राजधानी भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के कैंपस में सोमवार देर रात दो छात्रावास के छात्रों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के बाल्टिक हॉस्टल और स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (एसओए) हॉस्टल के छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया|