जहाजपुर क्षेत्र कि ग्राम पंचायत बरोदा के राजस्व ग्राम भीम का खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-कक्षों की भारी कमी के चलते एक कमरे में आंगनबाड़ी तथा दूसरे कमरे में कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यार्थियों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। मजबूरी में शिक्षकों को बच्चों को दो भागों में बांटकर पढ़ाना पड़ रहा है।