गरखा: ऑपरेशन मुस्कान: गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले
Garkha, Saran | May 2, 2026 सारण जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत परसा एवं रिवीलगंज थाना पुलिस ने गुम हाय मोबाइल फोन बरामद कर असली उपभोक्ताओं को सौंप दिया। शनिवार को पुलिस ने बताया कि तीन से चार माह पूर्व लोगों के मोबाइल गुम हो गए थे। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। तकनीकी जांच और लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने मोबाइल को खोज निकाला और उपभोक्ताओं को सौंप दिया।