पिछोर: पिछोर जन सेवा कार्यालय में विधायक प्रीतम लोधी ने की जनसुनवाई, मौके पर ही कराए कई समस्याओं का समाधान
पिछोर नगर के रेस्ट हाउस स्थित जन सेवा कार्यालय में रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने क्षेत्र के ग्रामीण और नगरीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कराया।जनसुनवाई के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने दैनिक जनजीवन की समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।विधायक ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुन