जबलपुर: महिला का आरोप: धर्मांतरण के लिए दबाव डाला और अपमानित कर नौकरी से निकाला, SP को सौंपा आवेदन
जबलपुर सेंट अलॉयसियस स्कूल रिमझा में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने स्कूल प्रबंधन पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने और अपमानित कर नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता दीपा पटेल ने आज शुक्रवार को 12 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।