Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

Papad ki sabji ❤️👌

Girwa, Udaipur | May 19, 2026

MORE NEWS

उदयपुर जिले के वाना गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रविवार देर रात दो ट्रेलरों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा ट्रेलर उससे जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रामलाल गुर्जर उसमें फंस गया।

सूचना मिलते ही भटेवर चौकी पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और हाइड्रो क्रेन मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर एमबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया गया। 

#Udaipur #NH48 #RoadAccident #TrailerAccident #RajasthanNews #UdaipurNews #HighwayAccident #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies 
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews

उदयपुर जिले के वाना गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रविवार देर रात दो ट्रेलरों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा ट्रेलर उससे जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रामलाल गुर्जर उसमें फंस गया। सूचना मिलते ही भटेवर चौकी पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और हाइड्रो क्रेन मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर एमबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया गया। #Udaipur #NH48 #RoadAccident #TrailerAccident #RajasthanNews #UdaipurNews #HighwayAccident #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews

Girwa, Udaipur | Jul 27, 2026

-साधुमार्गी जैन संघ के 1031 साधकों ने रचा इतिहास, उदयपुर में भव्य ‘1008 सामायिक-आत्मशुद्धि महोत्सव’ संपन्न
- बिना लाइट, पंखे और मोबाइल के हुई सामूहिक सामायिक, रामामृतम् ध्यान साधना से आध्यात्मिक वातावरण हुआ भावमय
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers #jainism
उदयपुर, 27 जुलाई। साधुमार्गी जैन संघ की पावन साधना स्थली एवं आचार्य नानालाल महाराज के पाट पर विराजित वर्तमान आचार्य रामलाल महाराज की आचार्य पदारोहण स्थली पौषधशाला में रविवार को 1008 सामायिक - आत्मशुद्धि का महोत्सव श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण के बीच ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर 1031 श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक सामायिक कर धर्म आराधना करते हुए एक नया इतिहास रच दिया।

साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सागर गोलछा ने बताया कि सादगी और आध्यात्मिक अनुशासन से परिपूर्ण इस आयोजन ने उपस्थित साधकों को आत्मशुद्धि और ध्यान की गहन अनुभूति कराई। उन्होनें बताया कि इंदौर से पधारे रामामृतम् ध्यान प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक मनीष बोहरा के सानिध्य में सामायिक के साथ विशेष रामामृतम् ध्यान साधना का आयोजन हुआ। उनकी ध्यान साधना से उपस्थित साधकों ने आत्मिक शांति, ऊर्जा और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। यह विशेष 1008 सामायिक कार्यक्रम वीर पिता सुनील मेहता के आवाहन पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर शासन दीपिका सुशीला कंवरजी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने नवदीक्षिता श्री राम कर्णिका श्रीजी महाराज की गुप्त दीक्षा के अनुमोदन में अपने प्रेरक उद्बोधन से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम सामायिक बिना लाइट, पंखे और मोबाइल के संपन्न हुआ।

साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सागर गोलछा ने आयोजन की सफलता पर सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन संघ के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने धर्मपरायणता, गुरु भक्ति और संघ के प्रति समर्पण की भावना को इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम की सफलता में समता महिला मंडल, समता युवा संघ एवं समता बहू मंडल का उल्लेखनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन साधुमार्गी जैन संघ के मंत्री आशीष सहलोत ने किया।

-साधुमार्गी जैन संघ के 1031 साधकों ने रचा इतिहास, उदयपुर में भव्य ‘1008 सामायिक-आत्मशुद्धि महोत्सव’ संपन्न - बिना लाइट, पंखे और मोबाइल के हुई सामूहिक सामायिक, रामामृतम् ध्यान साधना से आध्यात्मिक वातावरण हुआ भावमय @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers #jainism उदयपुर, 27 जुलाई। साधुमार्गी जैन संघ की पावन साधना स्थली एवं आचार्य नानालाल महाराज के पाट पर विराजित वर्तमान आचार्य रामलाल महाराज की आचार्य पदारोहण स्थली पौषधशाला में रविवार को 1008 सामायिक - आत्मशुद्धि का महोत्सव श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण के बीच ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर 1031 श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक सामायिक कर धर्म आराधना करते हुए एक नया इतिहास रच दिया। साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सागर गोलछा ने बताया कि सादगी और आध्यात्मिक अनुशासन से परिपूर्ण इस आयोजन ने उपस्थित साधकों को आत्मशुद्धि और ध्यान की गहन अनुभूति कराई। उन्होनें बताया कि इंदौर से पधारे रामामृतम् ध्यान प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक मनीष बोहरा के सानिध्य में सामायिक के साथ विशेष रामामृतम् ध्यान साधना का आयोजन हुआ। उनकी ध्यान साधना से उपस्थित साधकों ने आत्मिक शांति, ऊर्जा और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। यह विशेष 1008 सामायिक कार्यक्रम वीर पिता सुनील मेहता के आवाहन पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर शासन दीपिका सुशीला कंवरजी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने नवदीक्षिता श्री राम कर्णिका श्रीजी महाराज की गुप्त दीक्षा के अनुमोदन में अपने प्रेरक उद्बोधन से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम सामायिक बिना लाइट, पंखे और मोबाइल के संपन्न हुआ। साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सागर गोलछा ने आयोजन की सफलता पर सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन संघ के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने धर्मपरायणता, गुरु भक्ति और संघ के प्रति समर्पण की भावना को इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम की सफलता में समता महिला मंडल, समता युवा संघ एवं समता बहू मंडल का उल्लेखनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन साधुमार्गी जैन संघ के मंत्री आशीष सहलोत ने किया।

Girwa, Udaipur | Jul 27, 2026

शाॅर्टफाॅल स्वीकार्य नही - आबकारी आयुक्त
उदयपुर, जयपुर एवं बीकानेर के अधिकारियों को वीसी में दिए निर्देश
@followers @top fans News 24 Udaipur Government of Rajasthan
#ExciseDepartment #udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 27 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विभागीय लक्ष्य की प्राप्ति के सजग व संवेदनषील होकर कार्य करने की आवश्यकता है। जुलाई माह के राजस्व, बकाया वसूली, निरोधात्मक कार्रवाई, लिफ्टिंग सहित समस्त लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त किए जाने है इस संबंध में किसी भी प्रकार का शाॅर्टफाॅल स्वीकार्य नही होगा। आबकारी आयुक्त विडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से उदयपुर, जयपुर एवं बीकानेर जोन के अधीनस्थ समस्त जिलों के अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक को वीसी के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

राजस्व लक्ष्य एवं बकाया वसूली पर फोकस करें
आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि विभागीय लक्ष्य पूर्ति के प्रति उदासीन रहने पर संबंधित अधिकारी व कार्मिक की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीसी में सर्वप्रथम उदयपुर जोन की समीक्षा करते हुए उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद एवं प्रतापगढ़ जिले को राजस्व के शाॅर्टफाॅल को आगामी 4 दिवस में कार्ययोजना तैयार कर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। बकाया वसूली के लिए बकायादारों की सम्पत्ति अटेच कर नियमानुसार कुर्की व नीलामी की कार्रवाई संपादित करने को कहा गया। वीसी में चित्तौड़गढ के सर्कल कपासन, डूंगला, बेगूं, निम्बाहेड़ा, उदयपुर के सर्कल, उदयपुर उत्तर, उदयपुर पश्चिम, गिर्वा, खेरवाड़ा, मावली एवं गोगुन्दा एवं बांसवाड़ा जिले में राजस्व एवं बकाया वसूली के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित आबकारी निरीक्षकों एवं प्रहराधिकारियों को कार्य में अपेक्षित प्रगति के लिए पाबंद किया गया। आबकारी आयुक्त श्री मेहता ने उदयपुर जोन में अवैध मदिरा के विरूद्ध ठोस व प्रभावी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण अभियोग दर्ज करने के लिए भी निर्देश प्रदान किए।
 
बकाया वसूली की राशि राजस्व लक्ष्य प्राप्ति में सुगमता
आबकारी आयुक्त ने जयपुर जोन की समीक्षा के तहत आबकारी आयुक्त ने जयपुर, दौसा, बांदीकुई, झुंझुनूं, चिड़ावा, अलवर, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, सीकर, बहरोड़, कोटपुतली, भिवाड़ी, दौसा मंे राजस्व, बकाया वसूली एवं अवैध मदिरा के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में अपेक्षित प्रगति नही होने पर अंसतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जुलाई माह के विभागीय लक्ष्य की प्राप्ति में किसी भी प्रकार कमी स्वीकार्य नही है जो अधिकारी व कार्मिक अपेक्षा के अनुरूप कार्य नही कर रहे हैं उनसे आगामी समीक्षा वीसी में स्पष्टीकरण लेते हुए जिम्मेदारी तय की जाएगी। वीसी में बकाया वसूली के लिए बकायादारों को चिन्ह्ति कर सम्पत्ति अटेच कर अग्रिम कार्रवाई करे। बकाया वसूली से प्राप्त राषि संबंधित जिलों के राजस्व लक्ष्य जोड़ी जाएगी जिससे राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने में सुगमता होगी। बैठक में जयपुर जोन में निरोधात्मक कार्रवाई अपेक्षा के अनुरूप नही होने पर संबंधित अधिकारियों को साधारण अभियोग सहित महत्वपूर्ण अभियोग दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया।
 
चूरू को बकाया वसूली के लिए मिली प्रशंषा
बीकानेर जोन के समीक्षा के तहत आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि राजस्व का शॉर्टफॉल नही होना चाहिए। सर्कलवार, दुकानवार रिव्यू कर दैनिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए वांछित लक्ष्य प्राप्त किया जाना चाहिए। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने बीकानेर जोन के तहत जिला चूरू द्वारा बकाया वसूली के लिए एक ही दिन में बकायादार से 51 लाख रूपए की राषि की वसूली करने पर संबंधित जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक की प्रशंषा करते हुए कहा कि विभाग के अन्य जिलों के अधिकारियों को भी चूरू के समान ही बकाया वसूली के लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए बकायादारों को प्रेरित करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। इस प्रकार बकाया वसूली से राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता मिलेगी। वीसी में चुरू, हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले में राजस्व, बकाया वसूली एवं निरोधात्मक कार्रवाई के संबंध में सर्कलवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रगति के लिए निर्देषित किया गया। वीसी में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त उदयपुर, जयपुर एवं बीकानेर ने जिलेवार राजस्व, बकाया वसूली, मदिरा उठाव एवं निरोधात्मक कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट पीपीटी प्रजेन्टेशन द्वारा प्रस्तुत की।

समीक्षा वीसी में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत, उदयपुर, जयपुर एवं बीकानेर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, अधीनस्थ जिलों के उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य शाखा व निरोधक दल, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी उपस्थित रहे।

शाॅर्टफाॅल स्वीकार्य नही - आबकारी आयुक्त उदयपुर, जयपुर एवं बीकानेर के अधिकारियों को वीसी में दिए निर्देश @followers @top fans News 24 Udaipur Government of Rajasthan #ExciseDepartment #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 27 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विभागीय लक्ष्य की प्राप्ति के सजग व संवेदनषील होकर कार्य करने की आवश्यकता है। जुलाई माह के राजस्व, बकाया वसूली, निरोधात्मक कार्रवाई, लिफ्टिंग सहित समस्त लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त किए जाने है इस संबंध में किसी भी प्रकार का शाॅर्टफाॅल स्वीकार्य नही होगा। आबकारी आयुक्त विडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से उदयपुर, जयपुर एवं बीकानेर जोन के अधीनस्थ समस्त जिलों के अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक को वीसी के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। राजस्व लक्ष्य एवं बकाया वसूली पर फोकस करें आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि विभागीय लक्ष्य पूर्ति के प्रति उदासीन रहने पर संबंधित अधिकारी व कार्मिक की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीसी में सर्वप्रथम उदयपुर जोन की समीक्षा करते हुए उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद एवं प्रतापगढ़ जिले को राजस्व के शाॅर्टफाॅल को आगामी 4 दिवस में कार्ययोजना तैयार कर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। बकाया वसूली के लिए बकायादारों की सम्पत्ति अटेच कर नियमानुसार कुर्की व नीलामी की कार्रवाई संपादित करने को कहा गया। वीसी में चित्तौड़गढ के सर्कल कपासन, डूंगला, बेगूं, निम्बाहेड़ा, उदयपुर के सर्कल, उदयपुर उत्तर, उदयपुर पश्चिम, गिर्वा, खेरवाड़ा, मावली एवं गोगुन्दा एवं बांसवाड़ा जिले में राजस्व एवं बकाया वसूली के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित आबकारी निरीक्षकों एवं प्रहराधिकारियों को कार्य में अपेक्षित प्रगति के लिए पाबंद किया गया। आबकारी आयुक्त श्री मेहता ने उदयपुर जोन में अवैध मदिरा के विरूद्ध ठोस व प्रभावी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण अभियोग दर्ज करने के लिए भी निर्देश प्रदान किए। बकाया वसूली की राशि राजस्व लक्ष्य प्राप्ति में सुगमता आबकारी आयुक्त ने जयपुर जोन की समीक्षा के तहत आबकारी आयुक्त ने जयपुर, दौसा, बांदीकुई, झुंझुनूं, चिड़ावा, अलवर, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, सीकर, बहरोड़, कोटपुतली, भिवाड़ी, दौसा मंे राजस्व, बकाया वसूली एवं अवैध मदिरा के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में अपेक्षित प्रगति नही होने पर अंसतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जुलाई माह के विभागीय लक्ष्य की प्राप्ति में किसी भी प्रकार कमी स्वीकार्य नही है जो अधिकारी व कार्मिक अपेक्षा के अनुरूप कार्य नही कर रहे हैं उनसे आगामी समीक्षा वीसी में स्पष्टीकरण लेते हुए जिम्मेदारी तय की जाएगी। वीसी में बकाया वसूली के लिए बकायादारों को चिन्ह्ति कर सम्पत्ति अटेच कर अग्रिम कार्रवाई करे। बकाया वसूली से प्राप्त राषि संबंधित जिलों के राजस्व लक्ष्य जोड़ी जाएगी जिससे राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने में सुगमता होगी। बैठक में जयपुर जोन में निरोधात्मक कार्रवाई अपेक्षा के अनुरूप नही होने पर संबंधित अधिकारियों को साधारण अभियोग सहित महत्वपूर्ण अभियोग दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया। चूरू को बकाया वसूली के लिए मिली प्रशंषा बीकानेर जोन के समीक्षा के तहत आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि राजस्व का शॉर्टफॉल नही होना चाहिए। सर्कलवार, दुकानवार रिव्यू कर दैनिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए वांछित लक्ष्य प्राप्त किया जाना चाहिए। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने बीकानेर जोन के तहत जिला चूरू द्वारा बकाया वसूली के लिए एक ही दिन में बकायादार से 51 लाख रूपए की राषि की वसूली करने पर संबंधित जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक की प्रशंषा करते हुए कहा कि विभाग के अन्य जिलों के अधिकारियों को भी चूरू के समान ही बकाया वसूली के लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए बकायादारों को प्रेरित करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। इस प्रकार बकाया वसूली से राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता मिलेगी। वीसी में चुरू, हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले में राजस्व, बकाया वसूली एवं निरोधात्मक कार्रवाई के संबंध में सर्कलवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रगति के लिए निर्देषित किया गया। वीसी में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त उदयपुर, जयपुर एवं बीकानेर ने जिलेवार राजस्व, बकाया वसूली, मदिरा उठाव एवं निरोधात्मक कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट पीपीटी प्रजेन्टेशन द्वारा प्रस्तुत की। समीक्षा वीसी में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत, उदयपुर, जयपुर एवं बीकानेर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, अधीनस्थ जिलों के उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य शाखा व निरोधक दल, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jul 27, 2026

Papad ki sabji ❤️👌 - Girwa News