राजगढ़: राजगढ़ में कलेक्ट्रेट कार्यालय में सुदामा बनकर शिकायत लेकर पहुंचा एक व्यक्ति
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां दोपहर 2:00 बजे करीब खिलचीपुर के वार्ड 7 में रहने वाले दिनेश नामदेव हाईवे की जमीन पर आए 1200 स्क्वायर फीट के प्लॉट के मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मुआवजे को लेकर गुहार लगाई।