जगदलपुर: NMDC प्लांट के सामने चाकू लेकर लोगों को डराने वाले आरोपी को नगरनार पुलिस ने किया गिरफ्तार
29 दिसम्बर को एनएमडीसी प्लांट मटेरियल गेट के सामने एनएच 63 मेन रोड के पास आरोपी पदमन सेठिया के द्वारा अपने हाथ में धारदार हथियार चाकु लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर भयभीत कर जोर जोर से चिल्लाकर माहौल खराब कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े एवं कब्जे से एक नग धारदार चाकु को बरामद कर जप्त किया गया।