बहराइच: चिकनिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ विवाहिता का शव मिला था। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।