सिकंदरा: राजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 121 मवेशियों से भरी डीसीएम पकड़ी गई, 1 पशु मृत; चालक समेत 3 गिरफ्तार, 2 फरार
राजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुओं से भरी एक डीसीएम को पकड़ लिया। वाहन में 121 मवेशियों को अमानवीय और क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिनमें से एक पशु मृत पाया गया। पुलिस ने मौके से डीसीएम चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। यह कार्रवाई राजपुर पुलिस