हुज़ूर: सुखी सेवनीया थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Feb 14, 2026 राजधानी के सुखी सेवनीया थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किशोरी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर यह कदम उठाया। घटना का खुलासा तब हुआ जब छोटे भाई ने उसे फंदे पर लटका देखा और परिजनों को सूचना दी|