हुज़ूर: क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर में गांजा तस्करी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया
Huzur, Bhopal | Feb 14, 2026 भोपाल क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एमपी नगर क्षेत्र से गांजा तस्करी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया। महिला की उम्र 50 वर्ष है। महिला सीहोर की रहने वाली है। महिला के पास से 10 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया। जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, आगे की जांच जारी है।